Let’s travel together.

मंगलवार को हनुमान जी को लगाएं यह भोग, बनेंगे बिगड़े काम

0 180

मंगलवार के दिन विशेष रूप से हनुमान जी को पूजा जाता है। हिंदू धर्म में हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना गया है। इन्हें कई और नामों से जाना जाता है। जैसे कि रामभक्त हनुमान, बजरंगबली, पवनपुत्र, अंजनी पुत्र। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इन नामों को सच्चे मन से लेने से आपकी हर मुराद पूरी हो जाती है। अगर आप किसी समस्या में हैं तो भगवान हनुमान के इन नामों का जाप करें। आपको फल जरूर मिलेगा। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का मिट्टी का दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

-जरूरतमंदों को जरूरी चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर होने की मान्यता है।
-मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
-धन की कभी कमी न हो इसके लिए मंगलवार के दिन 11 पीपल के पत्ते लें उसे साफ पानी से धोने के बाद पत्तों पर चंदन से श्री राम लिखें। फिर इन पत्तों को हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा दें। मान्यता है ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं।

इन मंत्रों का करें जाप-
अगर आपके हर काम में कुछ न कुछ रुकावट आ रही हो, बनते काम बिगड़ रहे हों, विवाह में देरी हो रही हो या फिर किसी यात्रा में में जा रहे हैं, तो इन मंत्रों का जाप कर लें। इन मंत्र साधने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और शरीर में चुस्ती, मन में शांति और आत्मा को उत्साह मिलता है।
-मंगलवार के दिन कर्ज से मुक्ति के लिए सुबह ओम हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
-आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर
त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात
– ओम नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा.

चढ़ाएं गुड़ चना-
अगर आपके काम में रुकावट आ रहा है, तो हर मंगलवार हनुमानजी के मंदिर में जाकर गुड़ एवं चने का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। उस प्रसाद को वहीं मंदिर में ही बांट देना चाहिए। रोज सुबह निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811