Let’s travel together.

अनेक स्थानों पर मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिन

0 134

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पहुंच कर जन्मदिन पर कुर्सी सहित अन्य सामग्री के साथ पुस्तक भेंट कर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया । इस अवसर पर नौनिहालों को मिलने वाला मध्यान्ह भोजन भी परखा जो घटिया पाया गया नायब तहसीलदार से की शिकायत पटवारी ने बनाया पंचनामा नेताओं ने भी पंचनामा बनाकर कलेक्टर को घटिया भोजन से अवगत कराने तथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार नगर में अनेक स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन मनाने नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत वार्ड पार्षद बलराम मालवीय वरिष्ठ नेता ब्रजकिशोर पटेल रामविलास वर्मा राजू वर्मा गुरुदयाल सिंह कुशवाह अजय वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री मालवीय ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की सुविधा के लिए कुर्सी बर्तन पुस्तक कलम कापी भेंट की तथा वार्ड नं 1 की आंगनबाड़ी केंद्र को वार्ड पार्षद श्री मालवीय ने गोद लेने की घोषणा की एवं केंद्र पर हर आवश्यकता पूरी करने की घोषणा की ।इसी आंगनबाड़ी केंद्र पर नौनिहालों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की जांच पड़ताल की जिसमें संबंधितों द्वारा मध्यान्ह भोजन घटिया वितरित किया जा रहा है दाल के नाम पर सिर्फ पानी तथा जली रोटी बासा भोजन दाल में चींटियां तैरती दिखाई दी नौनिहालों के भोजन पर भी मध्यान्ह भोजन वितरित करने वाले डाका डाल रहे हैं उपस्थित सभी लोगों ने तत्काल नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू को घटिया गुणवत्ता विहीन मध्यान्ह भोजन परोसने की शिकायत की जिसपर तहसीलदार श्रीमती साहू ने पटवारी महेश सूत्रकार को तत्काल जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए तथा पटवारी श्री सूत्रकार ने भोजन चखा तथा दाल में चींटियां पाई गई एवं रोटी कर्री एवं जली हुई थी तथा नियमों को दरकिनार करते हुए संबंधितो ने प्रशासन द्वारा बनाए गए मीनू को भी ताक पर रख दिया तथा घटिया भोजन नौनिहालों को परोसने की कल ई खुल कर सामने आ गई तथा पार्षदों ने भी पंचनामा बनाकर कलेक्टर को शिकायत कर जांच करने की योजना बना ली है इस अवसर पर पार्षद श्री मालवीय ने कहा कि हमने इस आंगनबाड़ी केंद्र को गोद आज प्रधानमंत्री जी के जन्म दिन के अवसर पर लिया है हम आंगनबाड़ी केंद्र पर हर आवश्यक सामग्री की पूर्ति करेंगे तथा हम बच्चों के भविष्य के साथ मध्यान्ह भोजन के नाम पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा नौनिहालों के भोजन पर डाका नहीं डालने दिया जायेगा । इस अवसर पर आंगनबाड़ी सहायिका शोभा मेहरा ने बताया कि एक ही भोजन वितरित किया जाता है इसके अलावा कुछ नहीं दिया जाता उन्होंने कहा कि पूर्व में एक सहायिका हुआ करती थी जिसका विवाह हो गया तब से ही वह नहीं आई तथा अकेले ही काम करना पड़ता है तब आंगनवाड़ी केन्द्रों पर नौनिहालों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की सुध न तो महिला बाल विकास विभाग को है तथा न ही नगर परिषद को है जिससे मध्यान्ह भोजन वितरित करने वाले नौनिहालों के साथ उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं किसी को सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल पा रही है तथा सभी मिलकर शासन की इस प्रमुख योजना को पलीता लगाने में पीछे नहीं दिखाई दे रहे हैं इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने वार्ड नं 14 की आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंच कर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया तथा यहां भी बच्चों को पुस्तक सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई तथा यहां भी मध्यान्ह भोजन की जानकारी लेते हुए परख की यहां भी घटिया मध्यान्ह भोजन परोसकर नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है दिखाई दिया गया । श्री मालवीय ने कहा कि हम शीघ्र ही कलेक्टर से शिकायत कर नगर में। चल रही सभी आंगनवाड़ियों में चल रहे मध्यान्ह भोजन की जांच की मांग करेंगे तथा सम्बन्धितो पर कार्रवाई करवायेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811