Let’s travel together.

शिवपुरी सर्किल जेल में 5 कुण्डीय यज्ञ के साथ बंदियों ने मनाया भारतीय नव वर्ष

0 143

– नव वर्ष तथा गुडी पडवा का पर्व बड़े उत्सव के साथ मनाया गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी कीसर्किल जेल में रविवार को शांतिकुंज हरिद्वार की स्थानीय इकाई के समन्वयक डॉ. पी. के. खरे, शंभूदयालजी पाठक, उमेश पाठकजी, सुरेश शास्त्री के नेतृत्व में जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बंदियों ने सामूहिक रूप से 05 कुण्डीय गायत्री यज्ञ आयोजित कर वर्ष प्रतिपदा, नव वर्ष तथा गुडी पडवा का पर्व बड़े उत्सव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान दंडित बंदी, विचाराधीन बंदी तथा जेल अधीक्षक, उप अधीक्षक, जेल शिक्षक तथा अन्य जेल कर्मियों ने बैठकर सुरेश शास्त्री के पुरोहित्य में वेद मंत्रों के साथ गायत्री यज्ञ किया गया।
इस अवसर पर बंदियों ने भारतीय नव वर्ष गुडी पडवा एवं चैत्र नव रात्रि महत्व के प्रति ज्ञानवर्धन कर अपने तथा अपने अंदर की बुराई को छोडकर जीवन को सदकर्मों के माध्यम से जन कल्याण कार्य के प्रति समर्पित करने का प्रण लिया तथा जेल में रहते हुये ऐसे सद्कार्यो, स्वाध्याय, मंत्र लेखन, ध्यान पूजा, योग के माध्यम से जान अर्जन करने के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
यज्ञ पूर्णाहुति उपरांत डॉ.पी.के.खरे द्वारा जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा जेल अधीक्षक रमेशचंद्र आर्य ने गायत्री परिवार से पधारे हुये सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811