सी के पारे रायसेन
जिले में मानसून की सुस्त रफ्तार का असर अब खेती-किसानी और जनजीवन पर साफ़ दिखाई देने लगा है। जून माह समाप्त होने को है, लेकिन जिले की अधिकांश नदियां और बरसाती नाले अब भी सूखे पड़े हैं। पिछले दो दिनों से बारिश पूरी तरह थम गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने से किसान रोपाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई, तो खरीफ फसलों की बुवाई और उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
किसान अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में पर्याप्त नमी आए और धान की रोपाई सहित अन्य कृषि कार्य समय पर पूरे हो सकें।