Let’s travel together.

मेंटनेंस के चलते आज क्षेत्र भर में बिजली रहेगी गुल

0 117

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

सांची में आज 18 सितम्बर को 132kv EHV ट्रांसमिशन को द्वारा सलामतपुर सबस्टेशन में मेंटनेंस कार्य तथा टांसफार्मर मरम्मत कार्य के चलते क्षेत्र भर में बिजली बंद रहेगी ।
आज सलामतपुर सबस्टेशन स्थित 132kv EHV पर मेंटनेंस कार्य तथा 40mva पावर टांसफार्मर के मेंटनेंस कार्य होने से उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 33 kv फीटर तथा 33 क्व आमखेड़ा 33 kV दीवानगंज 33क्व बेरखैडी 33 क्व सलामतपुर सहित सभी औद्योगिक क्षेत्र के फीटर बंद रहने से बेरखेड़ी एवं उच्च दांव कनेक्शन wespun corp लिमि gk chemical नर्मदा फारेस्ट हलाली डेम मध्य भारत लिमि दीवानगंज गुलगांव ऐरन नरोदा आमखेड़ा बांसखेड़ा उचेर सेमरा मुड़िया खेड़ा मेढकी बेरखेड़ी नीनोद कुल्हाड़ियां बिलोरी अंबाडी सलामतपुर सांची रतनपुर सहित सभी ग्रामीण अंचलों की बिजली बंद रहेगी । जानकारी देते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सहायक प्रबंधक प्रांजल शर्मा ने बताया कि आज भी मेंटनेंस कार्य की तैयारी को लेकर सांची की बिजली सुबह दस बजे से दो बजे तक बंद रही है तथा 18-9-2022 दिन रविवार को मेंटनेंस कार्य के चलते बिजली सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक पूरी तरह बन्द रहेगी क्षेत्र के लोगों से अपील की है जो भी बिजली संबंधी कार्य है आज ही पूरे कर लें अथवा रविवार को दस बजे सुबह तक निपटा लें जिससे असुविधा न हो सके । सभी क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की है । उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश से बिजली व्यवस्था जगह जगह ध्वस्त हो गई थी जिस कारण यह मेंटनेंस कार्य अनिवार्य रूप से कराया जाना है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811