Let’s travel together.

सहारा पीड़ितो ने अपनी व्यथा को लेकर  वलिदान दिवस पर तात्या टोपे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

0 133

शिवपुरी । चिटफण्ड कम्पनी सहारा इंडिया ने गरीब एवं मध्यम वर्ग से अपनी विभिन्न स्कीमों में कई करोड़ रुपए की राशि शिवपुरी जिले में जमा कराई हे। जिसका समय पर भुगतान नहीं कर धोखाधड़ी व जालसाजी की है । जो आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है ।सहारा द्वारा शिवपुरी जिले में की गई कई करोड़ रुपए की ठगी पर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर सहारा पीड़ितो ने पुष्पांजलि अर्पित की है, उनकी मांग है कि ,
(1) सहारा पीड़ितो के आवेदनों पर भारत सरकार के कानून अविनियमित निझेप स्कीम पाबंदी अधिनियम 2019 (बड्स एक्ट 2019 ) के तहत चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया के विरूद्ध कार्यवाही की जावे (2) जो आरोपी पुलिस को प्रयास करने पर नहीं मिल रहे हैं, उन पर इनाम घोषित किया जावे (3) न्यायालय में आवेदन पेश कर भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 82, 83 के तहत कार्यवाही की जावे (4) जिला उपभोक्ता आयोग शिवपुरी ने सहारा इंडिया के ख़िलाफ़ लगभग 60 स्थायी गिर. वारंट जारी किए है, जो पुलिस के पास है , उनमें शीघ्र गिर. की जावे ।
सहारा पीड़ित जमाकर्ता अपनी व्यथा को लेकर 18 अप्रैल ( तात्या टोपे बलिदान दिवस ) के दिन अमर शहीद तात्या टोपे की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
सहारा पीड़ितो का मानना है कि जिस तरह आजादी एक सपना थी, लेकिन शहीदों के बलिदान से मिलकर ही रही, उसी तरह सहारा इंडिया जैसी ठग व बेईमान चिटफण्ड कम्पनी से अपनी जमा राशि का भूगतान लेना आज नामुमकिन है, लेकिन यदि कानूनी तरीके से प्रयास करते रहे, तो भुगतान भी लेकर रहेंगे ।
प्रत्येक सहारा पीड़ित सहारा इंडिया के खिलाफ एफ आई आर कराएगा । पुलिस अधिकारी यदि एफ आई आर नहीं लिखते हैं तो, 156(3) सी आर पी सी के तहत न्यायालय में कार्यवाही कर एफ आई आर दर्ज कराएंगे ।
सहारा इंडिया के डायरेक्टर व अधिकारियों के ख़िलाफ़ अविनयमित निझे.स्कीम पावंदी अधिनियम 2019 ( बड्स एक्ट 2019) के तहत कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन देकर मांग करेंगे ।

न्यूज़ सोर्स- रमेश मिश्रा एडवोकेट शिवपुरी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811