Let’s travel together.

मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न

0 144

– संगठन सुदृढ़ीकरण, राष्ट्र, शिक्षा, शिक्षक व छात्र हित के मुद्दों पर हुआ गहन चिंतन-मंथन

– उज्जैन में प्रदेशभर से 200 से अधिक शिक्षक-पदाधिकारियों ने की सहभागिता

भोपाल। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन स्थित सम्राट विक्रमादित्य भवन, विद्या भारती, चिंतामन गणेश मार्ग में संपन्न हुआ। प्रदेश के सभी जिलों एवं संभागों से आए 200 से अधिक शिक्षक-पदाधिकारियों ने 26 से 28 जून तक आयोजित इस अभ्यास वर्ग में भाग लेकर संगठन सुदृढ़ीकरण, राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, शिक्षक एवं छात्र हित से जुड़े समसामयिक विषयों पर व्यापक चिंतन-मंथन किया। अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महेंद्र कपूर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री जी. लक्ष्मण, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर, प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता, प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मतसिंह जैन तथा ग्राम विकास संपर्क प्रमुख अनिल डागा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। वर्ग का संचालन प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता ने किया।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महेंद्र कपूर ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माता है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही शिक्षकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा शिक्षक सम्मान की रक्षा के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शिक्षक संघ सदैव शिक्षक हितों के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य को लेकर कार्य करता रहा है तथा भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन सुदृढ़ीकरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन, शिक्षक नेतृत्व विकास, छात्र हित, सामाजिक दायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। विषय विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए संगठन की भावी कार्ययोजना और जनसंपर्क अभियान पर भी विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में केंद्रीय कोषाध्यक्ष संजय राउत, हीरालाल तिरोले, वर्ग संयोजक सुभाष पाटीदार, सह संयोजक दिग्विजय सिंह चौहान, उज्जैन जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह डोडिया, भोपाल संभाग अध्यक्ष विकास चौहान, संभागीय संगठन मंत्री राजीव शर्मा, रायसेन जिलाध्यक्ष गिरीश चंदेल, मीडिया प्रभारी मनोज नायक, जिला सचिव हरिशंकर धुर्वे, सांची अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, विनोद मालवीय, पचौरी, जितेंद्र चौहान सहित प्रदेशभर से आए अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811