रायसेन। 17जून को फरियादी निवासी ग्राम खामखेड़ा मंडीदीप जिला रायसेन की रिपोर्ट पर थाना मंडीदीप में अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 137(2)BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । फरियादी की नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
26जून को फरियादिया निवासी वार्ड क्रमांक 10 रामनगर मंडीदीप रायसेन की रिपोर्ट पर थाना मंडीदीप में अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 137(2)BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । फरियादिया की नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मंडीदीप पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार संभावित स्थानों पर तलाश की गई पुलिस की सूझबूझ एवं कार्रवाई के परिणाम स्वरूप दोनों नाबालिक बालिकाओं को 27 जून को भोपाल क्षेत्र से सकुशल उनके माता पिता को सौंप किया गया।
सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरी. रंजीत सराठे (थाना प्रभारी),उपनिरीक्षक अवनीश गिरी, उपनिरीक्षक पदमा वरकडे, प्र आर 434 प्रदेश सिंह राजपूत आर 78 संजय गिरी म.आर.791 बिंदु , आर 393 धर्मेंद्र , आर 115 जितेंद्र, आर 597 संदीप राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।