Let’s travel together.

ग्राम पंचायत का गैर जिम्मेदाराना रवैया,ठसाठस भरी नालियां

0 226

घरों में घुस रहा नालियों का पानी हो रही आपसी कलह
-किचन तक पहुचा नालियों का गंदा पानी

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवा जनपद की ग्राम पंचायत सांकरा के गैर जिम्मेदाराना रवैये से नालियों का गंदा पानी बारिश में घरों के अंदर तक पहुच रहा है और यह आपसी कलह का कारण भी बन रहा है बाबजूद इसके ग्राम पंचायत तमाशबीन बनी है।


दरअसल सांकरा से पठारीडीह मुख्य मार्ग के दोनो तरफ सांकरा में नालियों का निर्माण हुआ लेकिन उनकी निर्माण के बाद से कभी साफ सफाई नहीं हुई ग्राम पंचायत द्वारा इसकी सफाई न कराने से जिन व्यवसायियों की मकान दुकान साथ है वह स्वयं के खर्च से नालियों की समय समय पर साफ सफाई कराते है लेकिन जो लोग यहां सिंर्फ़ दुकानदारी करते है जिनका निवास यहां नहीं है वह न तो अपने सामने की नाली खुद साफ कराते न ही किसी ओर को पत्थर हटाकर साफ करने देते उल्टा अपनी दुकानों का कूड़ा कचरा ओर उन्ही नाली में ठूंस देते हैं परिणामस्वरूप बारिश होते ही नालियां ओवर फुलू होकर रहवासियों की दुकान व मकानों के अंदर गन्दा पानी पहुच जाता है।


बुधवार को भी तेज बारिश के साथ नालियों का गंदा पानी जब कुछ रहवासियों के मकान व दुकान में भरा तो नालियों में कूड़ा कचरा डालने वालों से उनकी काफी बहस होने लगी प्रभावित परिवार ने सरपंच प्रतिनिधि को काल किया तो हमेशा की तरह उनका गैरजिम्मेदाराना जबाब मिला इसके बाद क्षेत्रीय विधायक श्री मति अनिता योगेंद्र शर्मा को उन्होंने अपनी पीड़ा सुनाई ।
सफाई भले न कराएं सहयोग तो करें
बारिश होते ही जिनके घर मे नाली का गंदा पानी भरता है उनका कहना है कि हमेशा वह खुद हजारों रुपये लगाकर अपने आसपास नाली साफ कराते हैं लेकिन जो लोग न खुद सफाई कराते न किसी ओर को करने में सहयोग देते उल्टा नाली में कूड़ा कचरा डालते हैं ऐंसे लोगो को ग्राम पंचायत समझ कुछ नहीं बोलती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811