Let’s travel together.

कंजरों के डेरों पर आबकारी विभाग की दबिश, जहरीली शराब जब्त

0 66

– प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में अवैध शराब व जहरीली शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त करैरा द्वारा गुरुवार को कार्यवाही की गई। जहां कलेक्टर रविन्द्र चौधरी के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त करैरा प्रभारी गौरव कुमार कोल द्वारा दिनारा क्षेत्र के पिछोर रोड पर अशोक होटल के पास पहाड़ी पर दबिश दे कर आरोपी उमा कंजर से 13.5 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) और 49 क का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया ।
एक अन्य कार्यवाही में छितीपुर कंजर डेरे पर दबिश देकर 6 प्रकरण दर्ज कर 300 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं मदिरा निर्माण की सामाग्री ज़ब्त कर 4800 किलो गुड़ लहान मौके नष्ट किया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में ज़ब्त की गई सामग्री की कुल कीमत लगभग 4.5 लाख रही। उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी गौरव कोल,आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज, आबकारी उपनिरीक्षक लोकेश बेवारिया, आरक्षक रितिक , सैनिक अनिल, रवि एवं सुमन का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |     सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने का केंद्र, यहां से निकलेंगे राष्ट्र निर्माता: राज्यमंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811