Let’s travel together.

सिलतरा की सुनील स्पंज फेक्ट्री में ठेकेदार ने लगातार तीन दिन कराया श्रमिक से काम हुई मौत

0 134

अमानवीयता की सभी हदें की पार
मरणासन्न अवस्था मे छोड़ गया ठेकेदार घर के सामने
गर्भवती पत्नि पति के शव के साथ फेक्ट्री के गेट के सामने चीख चीखकर घँटों रोती रही
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप स्थित ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू में मुरेठी मार्ग पर स्थित सुनील स्पंज आयरन फेक्ट्री में लेबर ठेकेदार अपने बारीमेन से तीन दिन लगातार काम कराया और तीसरे दिन अलसुबह मरणासन्न अवस्था मे उसे उसके घर के सामने छोड़कर चला गया उसकी गर्भवती पत्नी परिचितों की मदद से उसे मांढर के निजी अस्पताल लेकर पहुची जहां उसकी मौत हो गई मृतक के मुंह से खून आ रहा था इस अमानवीयता के बाद मृतक की गर्भवती पत्नी फेक्ट्री के सामने अपने पति के शव के साथ घँटों चीख चीखकर रोती रही।


मृत श्रमिक रविन्द्र पासवान के भाई वीरेंद्र पासवान ओर उसके परिचित अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक रविन्द्र सुनील स्पंज में पेटी कांट्रेक्टर धनेंद्र साहू के अधीन बारीमेन का काम करता था 3 सितंबर से ड्यूटी गया था ठेकेदार उससे लगातार काम कराता रहा और तीसरे दिन 6 सितंबर की अलसुबह 4 बजे मरणासन्न अवस्था मे उसे उसके घर के सामने छोड़कर चला गया जब उसकी गर्भवती पत्नी अनीता ने अपने पति को इस हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए मुंह से खून आ रहा था गर्भवती पत्नी अपने पति की हालत देख घबरा गई उसने परिचितों रिश्तेदारों को बुलाया और किसी तरह मांढर के निजी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत बताया गया गर्भवती पत्नी अनिता चीख चीखकर रोती बिलखती अपने पति के शव के शव के साथ शाम को सुनील स्पंज के गेट के सामने पहुची घँटों चीख चीखकर रोती बिलखती रही सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रियेश जॉन हमराह स्टाफ के मौके पर पहुचे ।


मुंह से आता रहा खून
श्रमिक की मृत्यु का कारण समझ से परे है लगातार ड्यूटी के दौरान आख़िर ऐंसा क्या हुआ कि श्रमिक वीरेंद्र के मुंह से खून आ रहा है पोस्ट मार्डम के बाद ही मृत्यु का कारण स्प्ष्ट हॉगा।


श्रमिक नेता पहुचे
सूचना मिलते ही श्रमिक नेता भी मौके पर पहुचे ओर चीख चीखकर रोती बिलखती मृत श्रमिक की पत्नी को शांत कराने और ठेकेदार व प्रबंधन से उचित मुआवजा दिलाने प्रयास किये लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी न ठेकेदार की तरफ से न ही प्रबंधन की तरफ से कोई संतोषजनक जबाब आया था ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811