सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
सांची जनपद के मढ़ा, नोनाखेड़ी व कमापार गांव में बाढ़ की चपेट में आ गए परिवारों की प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी मदद की हैं। सांची नायब तहसीलदार नियति साहू अपने पूरे अमले के साथ सोमवार के दिन से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में नाव से जाकर राहत साम्रग्री वितरण कर रही हैं। उनके राहत कार्यों की ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। वह प्रशासनिक अमले के साथ सांची जनपद के मढ़ा, कमापार व नोनाखेड़ी गांव में सुबह से ही पहुंच गई थीं।जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं सांची नायब तहसीलदार नियति साहू अपने अधिनस्थ स्टाफ के साथ लगातार क्षेत्र में राहत कार्यों को अंजाम दे रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का परीक्षण किया जाकर दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई है। एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नाश्ते व खाने की व्यवस्था भी कराई गई है। गौरतलब है कि ग्रामीणों के घर पानी में पूरी तरीके से डूब गए हैं। कई लोगों घरों में फंसकर रह गए हैं। खेत खलियान सब कुछ डूब गए हैं। लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है।खाने-पीने एवं ओढ़ने बिछाने का सारा सामान खराब हो गया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।