Let’s travel together.

मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर ने काटी हाथ की नस, हालत गंभीर, कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों को भी पीटा

0 75

– शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में दो घंटे से ज्यादा तक चलता रहा हंगामा

– कॉलेज में कवरेज को गए मीडिया कर्मियों को मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने रोका, की अभद्रता

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस करने के बाद इंटर्नशिप कर रहे एक डॉक्टर ने छात्रावास के कमरे में संदिग्ध हालात में अपने हाथ की नस काट ली, छात्र के गर्दन पर भी कटने जैसे निशान है। अचेत हालत में डॉक्टर ने अपने साथी को कॉल कर एंबुलेंस लेकर बुलाया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे छात्रों ने घायल साथी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दूसरी तरफ घटना का कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों का कुछ छात्रों से फोटो व वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया और इस विवाद में आक्रोशित छात्रों ने कुछ मीडियाकर्मियों सहित पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता व हाथापाई कर दी। बाद में पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया।

गंभीर हालत में मिला, हाथ की नस कटी थी और गर्दन पर भी कटने जैसे निशान थे-

बताया जाता है कि भोपाल के अयोध्या नगर निवासी मयंक कुमार (25) पुत्र राजकुमार दांगी मैडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के बाद इंटर्नशिप कर रहे है। रात को मयंक मेडिकल कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने हॉस्टल के कमरे में सो गया। सुबह 11 बजे मयंक ने अपने किसी साथी को फोन

लगाकर एंबुलेंस लेकर बुलाया तो साथी तुरंत वहां पहुंचे मयंक गंभीर हालत में मिला, उसके हाथ की नस कटी हुई थी और गर्दन पर भी कटने जैसे निशान थे। इसके बाद घायल मयंक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पर मयंक की हालत नाजुक है। पुलिस की माने तो घटनाक्रम सुबह 5 बजे के आसपास का है और जब नस कटने के बाद खून अधिक बह गया तब कहीं जाकर मयंक ने अपने साथियों को घटना की सूचना दी।

कोतवाली टीआई बोले – मामले की जांच कर रहे हैं-

शिवपुरी कोतवाली टीआई कि कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि इंटर्नशिप कर रहा डॉक्टर डिप्रेशन में था और इसी फेर में उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। हम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर राजमाता विजय राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज के डीन डी परमहंस ने बताया कि डॉक्टर में ऐसा क्यों किया, इस बारे में अभी मैं कुछ नहीं बोल सकता। घायल डॉक्टर के माता-पिता आ गए है। हमारा पूरा ध्यान डॉक्टर के इलाज पर है और अभी उसकी स्थिति स्थिर है। मीडियाकर्मियों व पुलिस के साथ अभद्रता के मामले में दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811