–पुल से 50 गांवों के हज़ारों लोगों का रोज़ होता है आवागमन
सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
सांची जनपद के ग्राम खोहा के पुरा गांव का 40 साल पुराना पुल बुधवार को छतिग्रस्त हो गया है। इस पुल से लगभग पचास गांवों के हज़ारों लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता है। इसी पुल से होकर रायसेन, विदिशा की बसें हलाली डेम होती हुई बैरसिया भोपाल तक जाती हैं। सलामतपुर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार सुबह से ही पुल पर आवागमन बंद कर दिया है। लेकिन वाहनों की संख्या बढ़ने पर दोपहर बाद से पुल के दूसरे हिस्से से छोटे वाहनों को निकालना शुरू कर दिया गया है। पीडब्लूडी का यह पुल लगभग चालीस वर्ष पहले हलाली डेम निर्माण के समय ही बनाया गया था। अधिक वर्षा होने की वजह से पुल के पिलर का एक हिस्सा छतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पुल की मरम्मत शुरू कर दी है।


खोहा ग्राम पंचायत के सरपंच कालूराम मीणा ने बताया कि पुल के छतिग्रस्त हिस्से के बारे में बुधवार सुबह ही जानकारी मिली है। यह पुल हलाली डेम के निर्माण के समय ही लगभग 40 वर्ष पहले बनाया गया था। इस पुल से 50 गांवों के हज़ारों लोगों का आवागमन होता है। और रायसेन, विदिशा से यात्री बसें भी हलाली डेम होती हुई बैरसिया भोपाल तक जाती है। वो तो गनीमत रही कि पुल छतिग्रस्त होने की जानकारी समय रहते मिल गई और सलामतपुर पुलिस ने पुल से अवगमन रोक दिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।