Let’s travel together.

भोपाल-विदिशा रोड पर बेतवा का पानी आने से पुलिस ने वाहनों के आवागमन पर लगाई रोक

0 183

–2 दिन से लगभग 250 ट्रक चालक खाने पीने को लेकर परेशान

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से बेतवा नदी अब सड़कों तक पहुंच गई है। सांची का विदिशा से सड़क संपर्क टूट गया है। सांची की होटल अपेक्षा तक सड़क पर बेतवा नदी का 6 फिट। पानी पहुंच गया है। सड़क पर पानी आने से मंगलवार शाम को वाहनों का विदिशा की ओर जाना रोक दिया है। सांची और सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज में लगभग 250 ट्रकों व अन्य वाहनों को रोका गया है। सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइने लग गई हैं। इस दौरान जाम की स्थिति भी बन रही है। रात भर वाहनों के ड्राइवर परेशान होते रहे। ड्राइवरों ने बताया कि उनकी गाड़ी में कच्चा माल है। जो खराब होने का अंदेशा है। वहीं खाने पीने की भी दिक्कत आ रही है। बुधवार रात तक ही सड़क मार्ग खुलने की संभावना बताई जा रही है। वहीं ट्रक ड्राइवर अमर सिंह ने बताया कि वह बुरहानपुर से लखनऊ केले भरकर ले जा रहा है। सड़क बंद होने के कारण 2 दिन से खाने पीने के लिए परेशान हो रहा है। होटल वाले भी महँगे दामों पर खाना दे रहे हैं। वहीं ट्रांसपोर्ट मालिक अलग जल्दी पहुंचने की धमकी दे रहे हैं। एक अन्य ट्रक चालक मोहम्मद असलम ने बताया कि वह भोपाल से रीवा गैस सिलेंडर भरकर ट्रक में ले जा रहा था। पुलिस ने सड़क पर पानी आ जाने के कारण रोक दिया है। 2 दिन से यहां पर लगभग 250 ट्रकों की लंबी-लंबी लाइने लग लगी है। लेकिन प्रशासन ने हमारे खाने पीने का कोई इंतेज़ाम नही किया है। जिसकी वजह से बहुत परेशानी हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंबाडी–मुस्काबाद मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले नहीं हुई मरम्मत, अब ग्रामीणों ने उठाई मांग     |     लीलाकिशन अहिरवार बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला  मंत्री      |     मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण: अचानक हमीदिया अस्पताल पहुंचे डॉ. मोहन यादव, मरीजों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा     |     सांची में महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पवित्र अस्थि कलश के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     जनसेवा का अनवरत अभियान: 6 गाँवों के सघन दौरे पर निकले विधायक अनुज शर्मा     |     सुल्तानगंज बस स्टैंड पर मौत का घाट! 22 चक्का हाइवा मकान में घुसा, हादसों का हॉटस्पॉट बना चौराहा!     |     सागर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ     |     वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक ने मन की बात सुनी जन-जन के साथ      |     क्षत्रिय मारू कुमावत समाज संगठन विस्तार से राजनीतिक भागीदारी को लेकर हुआ मंथन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811