Let’s travel together.

दो जगह छापा मारकर सागोन लकड़ी की जप्त,सागौन लकड़ी के साथ एक आरोपी पकड़ा

0 377

बक्सवाहा से अभिषेक असाटी

वन अमले ने रात्रि में दो अलग-अलग जगह छापा मारकर सागौन की लकड़ी जप्त की है डीएफओ अनुराग कुमार के निर्देशन में एच के सचान वन परीक्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में वन अमले ने रात्रि में दो अलग-अलग कार्यवाई को अंजाम दिया। दोनो ग्रामों से सागौन की लकड़ी जप्त की है वन परीक्षेत्र अधिकारी एसके सचान ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि 10बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम खेरो मढदेवरा में एक घर के अंदर सागौन की लकड़ी के साथ कुछ चिरान लकड़ी रखी हुई है जानकारी के तुरंत बाद वन परीक्षेत्र अधिकारी ने अपने आरक्षक रमाशंकर गोस्वामी, सरवन लाल सौर, महेंद्र गुप्ता, दिनेश अहिरवार, शिवकुमार कोल, मुकेश चतुर्वेदी, बाबूलाल आदिवासी, नईम खान, उमाशंकर पटेरिया, कृष्ण प्रताप सिंह, राजेश जोशी, राज बिहारी रावत, एवं अन्य सदस्यों के साथ घर में दबिश दी जहां से सागौन ठिंगी 4नग चिरान लकड़ी7नग के साथ अर्ध निर्मित दरवाजे दो नग तथा लकड़ी चीरने के औजार बरामद किए गए वही लकड़ी के साथ राजेश पिता प्रेम लाल यादव निवासी खैरो मढदेवरा को वन अमले ने दबिश देकर पकड़ लिया सागौन की लकड़ी की कीमत लगभग ₹50000 बताई जा रही है वहीं बक्सवाहा बीच में रात्रि 8:00 बजे दो व्यक्तियों को कंधे पर गोल सागौन की लकड़ी ले जाते हुए देखा गया जिसके बाद वन अमले ने घेराबंदी कर व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जिसमें एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है
इनका कहना है
वन अमले के साथ हम सतत निगरानी कर रहे है वनों की कटाई को रोकने में हमारा पूरा वन अमला जोड़-तोड़ से मेहनत कर रहा है और हमारे द्वारा लगातार इसी तरह की कार्यवाही की जाएगी हमें अपने जंगल बचाने के लिए जो भी प्रयास करने होंगे करेंगे आज दो जगह अलग-अलग कार्यवाही की गई है जहां सागौन की लकड़ी के साथ आरोपियों को भी पकड़ा गया है जिसकी लगभग 50,000 रुपए कीमत आंकी गई है।

एसके सचान वन परीक्षेत्र अधिकारी बक्सवाहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811