Let’s travel together.

जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यों को दिलाईं गई शपथ

0 472

बकस्वाहा से अभिषेक असाटी

छतरपुर जिले की सबसे छोटी जनपद बक्सवाहा जनपद है जिसके अंतर्गत कुल 13 सदस्य है निर्वाचित के उपरांत जनपद पंचायत के आजीविका मिशन के सभागार में शुक्रवार के दिन सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
जनपद पंचायत सीईओ हर्स खरे ने सभी सदस्यों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई अध्यक्ष पद के रूप में रजनी मोती यादव ने शपथ ली उपाध्यक्ष के रूप में नरेंद्र सिंह बुंदेला ने शपथ ली साथ ही जनपद सदस्य बहादुर सिंह गोंड,मिली जैन,आशा सोनी,अजय पाल सिंह बुंदेला, चमेली लोधी, रानू अहिरवार, सोमबती यादव, ममता लोधी,शकुन अहिरवार, भागवती राय, अयोध्यारानी आदिवासी ने शपथ ली।नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष रजनी यादव ने कहां मेरा उद्देश्य
सड़क, पानी, शिक्षा , स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करना हैं। इसके लिए जहां से आर्थिक जरूरत पूरी होगी वहां से पैसा लाकर क्षेत्र की उन्नति करेंगे।नव निर्वाचित जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहां मनरेगा योजना के कार्यों को बढ़ावा देकर गांव के हर वयस्क व्यक्ति को रोजगार देने का कार्य करेगे। जनपद सदस्य अयोध्यारानी ने आदिवासियों का विकास करने का संकल्प लिया और सभी शिक्षित हो जिसके लिए प्रयास करने का कहा । ग्रामीण क्षेत्र में प्रारंभिक दौर में शिक्षा व स्वास्थ्य का स्तर बेहतर करना मुख्य उद्देश्य रहेगा
शपथ समारोह में जिला जनपद सदस्य करन सिंह लोधी ने कहा हमारे क्षेत्र में शिक्षा पर बेहतर प्रयास करने की जरूरत है जिनमे हम सबके सहयोग से ही सुधार होगा जनपद सीईओ हर्स खरे ने आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर सभी को आजादी अमृत महोत्सव घर-घर तिरंगा की शुरुआत की 13 तारीख से 15 अगस्त तक जो अभियान चलाया जा रहा है उसको लेकर सभी गांव से घर-घर तिरंगा लगाने की बात कही और कहा कि हमें अपने तिरंगे का सम्मान बरकरार रखना है तिरंगे का किसी भी प्रकार से अपमान नहीं होना चाहिए तिरंगा फटा गंदा एवं झुका हुआ नहीं रहना चाहिए।

जनपद सदस्यों ने दो बार ली शपथ

जनपद पंचायत के सभा कक्ष में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के शपथ लेने के बाद जब सदस्यों ने शपथ ली तो सही तरीके से सदस्यों ने शपथ नहीं ली जिसके बाद जनपद पंचायत के सीईओ हर्ष खरे द्वारा सभी सदस्यों को दोबारा शपथ दिलाई गई। कम पढ़े लिखे होने पर सभी सदस्यों को एक साथ शपथ लेने के लिए कहा गया सीईओ द्वारा शपथ पत्र पढ़ने के बाद सदस्यों को बोलने के लिए कहा गया लेकिन सदस्य सही तरीके से बोल नहीं पाए जिसके बाद एक सदस्य ने ही शपथ पड़ी बाकी सभी सदस्य पीछे मौन धारण खड़े रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811