Let’s travel together.

मंगलम वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के लिए ध्यान व श्वास अभ्यास सत्र का हुआ आयोजन

0 15

– हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से मिला मानसिक शांति व भावनात्मक संतुलन का प्रशिक्षण

– अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत हुआ आयोजन, तनाव मुक्त जीवन के लिए किया प्रेरित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला शिवपुरी द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से मंगलम वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए ध्यान सत्र आयोजित किए गए। इस गतिविधि के अंतर्गत वरिष्ठजनों को श्वास अभ्यास, रिलैक्सेशन तकनीक और सकारात्मक चिंतन पर आधारित सत्रों के माध्यम से मानसिक शांति व भावनात्मक संतुलन के लिए सरल अभ्यास कराया गया।

वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत यह गतिविधि आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों को तनाव मुक्त रखने, मन को शांत बनाए रखने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहयोग प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों को श्वास अभ्यास, रिलैक्सेशन तकनीकों तथा सकारात्मक चिंतन का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को मानसिक शांति, तनाव में कमी, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए सरल एवं व्यावहारिक ज्ञान तकनीकों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्था की ओर से आलोक शर्मा, जया शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री लवकेश पाराशर तथा श्री उदयेंद्र राजपूत मौजूद रहे।

इस तरह के सत्रों के माध्यम से वृद्धजनों को दैनिक जीवन में तनाव कम करने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक तरीके अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे वरिष्ठजन अधिक सहज और सकारात्मक वातावरण में रह सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |     बेतवा तट पर हुआ कविता पाठ, कामरेड माधोसिंह को समर्पित रहीं गोष्ठी     |     ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले शिवपुरी में बिजली कंपनी की मनमानी! स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरन बदलाव थोपने का आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811