Let’s travel together.

बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मारी, मौके पर मौत,ट्रक पुलिस के सुपुर्द

0 295

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी एवं आसपास आए दिन दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता चला जा रहा है। इसकी वजह है कि बेलगाम डंपर एवं बेलगाम ट्रक चालकों की गति पर किसी प्रकार की लगाम नहीं लगने की वजह से कि हर रोज ही छोटे वाहन चालक या मोटरसाइकिल चालकों की मौत हो रही है। ऐसे में क्या प्रशासन एक विशेष अभियान चलाकर इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा । मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा पर सिलवानी से 7 किमी दूर चुन्हेटिया मोड़ पर ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार  राजमार्ग 44 पर चुन्हेटिया मोड़ पर भोपाल से डिंडोरी उदयपुरा की ओर पान मसाला भरकर तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 04 जीबी 2333 ने ग्राम देवरी जागीर निवासी पंकज ठाकुर पिता रतिराम ठाकुर उम्र 22 साल अपनी बाइक बजाज सीटी 100 क्रमांक एमपी 38 एमआर 2064 से घर से सिलवानी की ओर आ रहा था। को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।
ग्रामीणों ने ट्रक को रोक कर चौकीदार कमलेश ने पुलिस को सूचना देकर पुलिस के सुपुर्द किया। सूचना मिलने पर सिलवानी थाना प्रभारी भरत सिंह घटना स्थल पर पहुँचे । पुलिस ने युवके के शव को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पीएम हेतु भेजा गया।
मृतक पंकज ठाकुर 3 भाई और 3 बहन है। और यह मंझला और अविवाहित है।
सिलवानी पुलिस ने ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लगाई 6 लाख की चपत     |     निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     जनरल स्टोर , गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ,महिला झुलसी भोपाल रेफर ,20 लाख की हुई हानि     |     ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत  सेंट जॉर्ज स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     झमाझम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे, धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, उमस से भी मिली राहत     |     भोपाल, रायसेन और सीहोर समेत 12 जिलों में विकास की नई इबारत लिखेगी एमआरडीए     |     ग़ैरतगंज में बारिश के लिए मुस्लिम समाज ने अदा की नमाज़-ए-इस्तिस्क़ा     |     वन विभाग की कार्रवाई: अवैध सागौन की लकड़ी व गेट जब्त, फर्नीचर संचालक पर केस     |     मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक रिटायरीज पेंशनर समिति की आमसभा शिवपुरी में संपन्न       |     पदोन्नति के बीच टीईटी का नया पेंच, हजारों शिक्षकों के आदेश अटकने की आशंका     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811