Let’s travel together.

गुलगांव रोड पर पानी से लबालब भरे हैं जानलेवा गड्ढे, जान जोखिम में डाल कर जलाशय में नहा रहे बच्चे

0 197

-कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी, ज़िम्मेदार अधिकारी नही दे रहे ध्यान

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

बारिश के मौसम में क्षेत्र के गांवों में आधे दर्जन से अधिक जलाशयों में पानी में डूबने से कई लाेगाें मौत हो चुकी है। इसके बाद भी सांची जनपद क्षेत्र के गुलगांव रोड पर बरसात के पानी से भरे गहरे गहरे गड्ढों में छोटे-छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर नहाने के दौरान अठखेलियां करते हुए नजर आ रहे हैं।

जागरूक ग्रामीणों ने बताया कि घर से जब बच्चे नहाने के लिए इन तालाब, नाडी या नदी में निकलते हैं तो हरसंभव खतरा बना रहता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों को बच्चों को जल स्रोतों में नहाने के लिए ना भेजें।क्षेत्र में जलाशय में नहाने के दौरान बच्चों के डूबने की घटनाओं से लोग सबब नहीं ले रहे हैं। बच्चे गर्मी से निजात पाने के लिए जान जोखिम में डालकर बेहिचक बरसात से भरे गड्ढों में में डुबकी लगा रहे हैं। बरसात के मौसम में नदी व जल स्रोतों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है।लापरवाही का आलम यह है बच्चों को ऐसा करने से लोग रोकते भी नहीं हैं।शीघ्र ही इस और ध्यान नही दिया गया तो बड़ी अनहोनी से इंकार नही किया जा सकता है। वहीं ज़िम्मेदार अधिकारी कर्मचारी इस और ध्यान ही नही दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811