Let’s travel together.

विवादित बयान देने वाले एडीएम पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

0 150

एफआईआर दर्ज करने को लेकर कोतवाली में दिया आवेदन

– एडवोकेट लक्ष्मीनारायण धाकड़ की मांग एडीएम उमेश शुक्ला पर हो एफआईआर

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ एडवोकेट लक्ष्मीनारायण धाकड़ ने शिवपुरी के एडीएम उमेश शुक्ला पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर एक आवेदन कोतवाली थाना क्षेत्र में दिया है। वरिष्ठ एडवोकेट लक्ष्मीनारायण धाकड़ ने कोतवाली थाना क्षेत्र के निरीक्षक को दिए गए आवेदन में एडीएम उमेश शुक्ला द्वारा शासकीय पद पर रहते हुए शासकीय कर्मचारियों को मतदान न करने और मतदान करने से भ्रष्ट नेता पैदा होने वाला व लोकतंत्र के लिए घाटक संदेश देने वाली बात एक वीडियो में कह रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए है। इस वीडियो की कटिंग भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न की गई है। एडवोकेट लक्ष्मीनारायण धाकड़ ने बताया कि एडीएम उमेश शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुए है इसमें वह मतदान न करने, मतदान करने से भ्रष्ट नेता पैदा होने की बात कह रहे हैं और प्रजातंत्र देश के लिए घातक है ऐसा वक्तव्य दे रह हैं।

श्री धाकड़ ने बताया कि एडीएम के इस वक्तव्य से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है वह खुद सीनियर पॉलीटिशियन रहे हैं उनके परिवार में भी कई सदस्य राजनीति में है और एडीएम द्वारा दिए गए वक्तव्य से आपराधिक कानून के अनुसार अपराध की श्रेणी में आता है। इस कारण से एडीएम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए। इस तरह का आवदेन एडवोकेट  द्वारा शिवपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र में दिया गया है। आवदेन के साथ वीडियो भी दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों शिवपुरी एडीएम उमेश शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुए है इसमें वह लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं साथ ही नेताओं को भ्रष्ट बता रहे हैं। इस वीडियो के बाद उमेश शुक्ला को पद से हटा दिया गया है इसके अलावा पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811