Let’s travel together.

शिवराज जी अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की घोषणा कितनी बलि लेने के बाद करेंगे पूरी ?-रवि सक्सेना

0 616

अतिथि शिक्षकों का अविलंब करें नियमितीकरण : रवि सक्सेना

भोपाल।प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वरिष्ठ प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा ” मुख्यमंत्री जी विगत आठ दिन में छह अतिथि शिक्षकों की दर्दनाक मौत के बाद भी क्या नहीं पसीजा आपका दिल ? प्रदेश के लगभग 100 अतिथि शिक्षक आर्थिक बदहाली और असुरक्षित भविष्य की प्रताड़ना से आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाकर मृत्यु का वरण कर चुके हैं और प्रदेश सरकार कुम्भकर्णी नींद में ग़ाफ़िल है।
रवि सक्सेना ने कहा – शिवराज जी आपने लगातार अतिथि शिक्षकों के प्रति निर्मम और उपेक्षा का व्यवहार रखा है आपने अपने चुनाव संकल्प पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आने पर अतिथि शिक्षकों को नियमित करेंगे ! कांग्रेस पार्टी की माँग है यदि आपमें ज़रा भी शुचिता और मानवता बची है तो इस बार के बजट सत्र में अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण में आने वाले अनुमानित भार की राशि आवंटित करवाने का प्रस्ताव स्वीकृत करवा कर अपनी घोषणा को मूर्तरूप देकर अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण का मार्ग प्रशस्त करें ! आर्थिक तंगी और असुरक्षित भविष्य के भँवरजाल से जूझ रहे अन्य अतिथि शिक्षकों को सुरक्षित भविष्य दिया जा सके जिससे वो पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य कर प्रदेश के नौनिहालों का भविष्य संवार सकें और आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने को मज़बूर ना हों।
कांग्रेस पार्टी की यह भी माँग है कि जिन अतिथि शिक्षकों ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली है उनके परिवारों को एक मुश्त 10 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता शासन द्वारा प्रदान की जाय जिससे उनका भरण पोषण और बच्चों की शिक्षा दीक्षा का समुचित प्रबंध हो सके।

न्यूज सोर्स-रवि सक्सेना महामंत्री, प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811