बनखेड़ी नर्मदापुरम ।उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार को नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी प्रवास पर रहे। उन्होंने श्री सुभाष गोहल की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सुमन गोहल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय श्रीमती सुमन गोहल उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के विशेष सहायक श्री चंद्र प्रताप गोहल की माताजी थीं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री गोहल के परिवार के सदस्य एवं बनखेड़ी नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी सहित अन्य मौजूद रहे।