Let’s travel together.

चाणक्य नीति::शत्रु हमेशा इन आदतों का फायदा उठाता है, यदि आप में भी हैं ये बुरी आदतें

0 549

चाणक्य नीति कहती है कि शत्रु को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए. चाणक्य के अनुसार शत्रु दो प्रकार के होते हैं एक वो जो दिखाई देते हैं. दूसरे वो जो दिखाई नहीं देते हैं और छिप कर वार करते हैं. ये दोनों ही शत्रु खतरनाक होते हैं. शत्रु को यदि पराजित करना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य ने कुछ बातें बताई हैं, इन्हें जरूर जानना चाहिए-

योजना- चाणक्य नीति कहती है कि अपनी योजनाओं के बारे में हर किसी से चर्चा नहीं करनी चाहिए. योजनाओं को लेकर हमेशा जिम्मेदार और विश्वासपात्र व्यक्तियों से ही चर्चा करनी चाहिए. कार्य पूर्ण होने के बाद भी इस विषय पर बात करनी चाहिए. योजना के बारे में यदि सतर्कता नहीं बरतेंगे तो शत्रु आपकी इस आदत का लाभ उठाकर आपके कार्य में बाधा भी पहुंचा सकता है.

सतर्कता-चाणक्य नीति कहती है कि शत्रु सदैव आप पर दृष्टि रखता है और आपकी कमियों को तलाशने में लगा रहता है. इसलिए सदैव सावधान रहना चाहिए और कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे शत्रु को आसानी से कोई अवसर मिल सके.

बुराई- चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को बुराई से बचना चाहिए. चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को जीवन में यदि बड़ी सफलता प्राप्त करनी है तो, न तो किसी की बुराई करें और न ही किसी की बुराई सुनें. बुराई करने और सुनने से भी हानि होती है और शत्रु को बल मिलता है. इसलिए इस आदत का त्याग करना चाहिए.

मर्यादा- चाणक्य की चाणक्य नीति कहती है कि हर रिश्ते की एक मर्यादा होती है. इस मर्यादा को भी नहीं लांघना चाहिए. इस आदत का भी शत्रु लाभ उठाता है. इसलिए संबंधों में सदैव अनुशासन बनाकर कर रखना चाहिए. ताकि आगे चलकर कोई भी आपको हानि न पहुंचा सके.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811