Let’s travel together.

लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता एवं “तितली उद्यान – महत्व, विभिन्न प्रकार एवं पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

0 21

इंदौर। महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेस, इंदौर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “ईकोसृजन–2026 – सृजन से संरक्षण की ओर” के अंतर्गत मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (MPCST), भोपाल के सहयोग एवं समर्थन से विशेषज्ञ व्याख्यान एवं लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि वक्ता डॉ. किशोर पंवार, प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शीतल भसीन एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर समन्वयक डॉ. शिफा गोयल द्वारा अतिथि सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। प्रो. मोहिनी कालसेकर ने अतिथि परिचय एवं उनकी उपलब्धियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

डॉ. किशोर पंवार, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, सीड टेक्नोलॉजी विभाग, होलकर साइंस कॉलेज, इंदौर ने “तितली उद्यान – महत्व, विभिन्न प्रकार एवं पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने तितलियों की जैव विविधता, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका, तितली उद्यान के महत्व एवं संरक्षण के उपायों के साथ-साथ मृत तितलियों के संरक्षण हेतु लैमिनेशन तकनीक की जानकारी दी।

इसके पश्चात लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय वर्ग में लगभग 80 विद्यार्थियों, जबकि महाविद्यालय वर्ग में 20 विद्यार्थियों ने प्रकृति आधारित विषय पर पेंटिंग तैयार की। प्रतियोगिता का मूल्यांकन रितिका राजपूत, महाविद्यालय की पूर्व छात्रा एवं मल्हार आश्रम स्कूल की जीवविज्ञान शिक्षिका द्वारा किया गया।

विद्यालय वर्ग में प्रथम वैभव सोलंकी श्री वैष्णव एकेडमी स्कूल , द्वितीय प्रिशा शर्मा चोइथराम स्कूल, निपानिया एवं तृतीय जलज, श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर रहे, जबकि हर्षिता उपाध्याय,दिल्ली पब्लिक एलीमेंट्री स्कूल, प्रतिज्ञा वर्मा न्यू एरा पब्लिक स्कूल, प्रियांश नामदेव चमेली देवी पब्लिक स्कूल, आयुषी सोलंकी एवं रोशनी डोरिया न्यू एरा पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। महाविद्यालय वर्ग में अनुष्री सिंह प्रथम, खुशी नागदा द्वितीय एवं सुमन यादव तृतीय रहे। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को ₹6,000 की नगद राशि पुरस्कार के रूप में एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की सफलता में डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. महिमा जैन, डॉ. सुप्रिया बंदी, डॉ. संदीप कौर होरा, डॉ. लाल कुमार चंदेल, डॉ. दीप्ति सेठी, प्रो. रिचा जोशी, प्रो. अश्वनी पाठक, विनय श्रीवास्तव, संजुला वर्मा का विशेष सहयोग रहा।खुशी नायक, कोयना तंद्रा, अंजली कंवर सिसोदिया, चेतना बरकड़े एवं नीलेंद्र सोलंकी सहित महाविद्यालय के एम.एससी. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने स्वयंसेवकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के महत्व एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा। प्रो. मोनिका गोस्वामी ने कार्यक्रम एवं मंच का संचालन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रो. प्रतिभा जैन ने सभी अतिथियों, प्राचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों, निर्णायक एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |     जर्जर यूनानी औषधालय में टपकती छत, पन्नी के सहारे बचाई जा रही दवाएं     |     9 साल से सड़क पर घायल गौवंश की सेवा, अब मिलेगा अपना ‘हॉस्पिटल’     |     मटकी फोड़ प्रतियोगिता का दूसरे दिन हुआ समापन     |     लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता एवं “तितली उद्यान – महत्व, विभिन्न प्रकार एवं पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811