Let’s travel together.

करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार! हमर क्लीनिक भवन तैयार, इलाज शुरू नहीं

0 68

बिरगांव में पूर्व कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य सुविधा योजना पर भाजपा सरकार की बेरुखी का आरोप

  सुरेंद्र जैन धरसीवा

बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आम गरीब और मजदूर परिवारों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई ‘हमर क्लीनिक’ योजना आज जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। कई स्थानों पर क्लीनिक भवन बनकर तैयार हैं, लेकिन लंबे समय बाद भी यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं।

नगर निगम पार्षद इकराम अहमद ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार एवं तत्कालीन विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रयासों से बिरगांव क्षेत्र में 9 हमर क्लीनिक खोलने की अनुमति मिली थी। इनमें से लगभग तीन क्लीनिक भवन तीन वर्ष से तैयार हैं, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद से क्लीनिकों का संचालन शुरू नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार बदल गई, लेकिन गरीबों की परेशानी नहीं बदली। लाखों रुपये खर्च कर भवन तैयार कराने के बाद भी यदि वहां डॉक्टर, नर्स और दवाइयां उपलब्ध नहीं होंगी तो यह जनता के पैसे और गरीबों की उम्मीदों दोनों के साथ अन्याय है।

इकराम अहमद ने कहा कि “जिस योजना का उद्देश्य गरीब मजदूरों को उनके घर के पास मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना था, वही योजना आज वर्तमान विधायक उदासीनता का शिकार है।”

उन्होंने विधायक एवं संबंधित विभाग से मांग की कि बिरगांव में तैयार सभी हमर क्लीनिकों का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक स्टाफ एवं दवाइयों की व्यवस्था करते हुए सेवाएं शुरू कराई जाएं। साथ ही बंद पड़े भवनों की सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं की गईं तो आम जनता के साथ मिलकर सरकार की इस लापरवाही के खिलाफ जन आंदोलन किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में भाजपा की सियासी खींचतान उजागर! एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी तस्वीर गायब     |     शिवपुरी जिले में पराली एवं नरवाई नहीं जलाने के लिए गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान     |     सिलवानी में ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल     |     राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए बाग प्रिंट के शिल्पकार फारुख सुलेमान खत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष आमंत्रण देकर किया सम्मान     |     विशेष लेख::मनवा कुर्मी समाज के प्रत्याशियों के लिए वरदान साबित हुई धरसींवा विधानसभा     |     भोपाल में 18 नवंबर को होगा सहकारिता कर्मचारी महासंघ का भव्य दीपावली मिलन समारोह     |     करुणाधाम आश्रम में नर्मदा सेवा न्यास का भव्य ट्रस्टी मिलन समारोह संपन्न     |     सेवा और समर्पण का सम्मान: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने 50 से अधिक आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित     |     धरसींवा में धान खरीदी का दूसरा दिन भी सूना,नहीं कट रहे कई किसानों के टोकन     |     सपरिवार मैहर पहुंचे नितिन गौरीशंकर अग्रवाल,माँ शारदा देवी के दरबार में टेका माथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811