-वार्ड 7 की टीम ने मारी बाजी
हिन्दू उत्सव समिति ने विजेता टीम को दिया 31 हजार रुपए का पुरस्कार दो टीमों को दी 5-5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
बड़ा बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर बरेली हिन्दू उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोगों के अनुसार नगर में वर्ष 1984 से मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में तीन टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के वार्ड क्रमांक 7 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को हिन्दू उत्सव समिति द्वारा 31 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं प्रतियोगिता में शामिल रविदास टीम होली चौक एवं धोखेड़ा टीम को समिति की ओर से 5-5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी द्वारा किया गया। समापन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता की प्रोत्साहन राशि 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 31 हजार रुपए करने की घोषणा की थी।

कार्यक्रम में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश बबेले, उपाध्यक्ष अंशुल वर्मा एवं अंकुर चौहान, सचिव सचिन शांडिल्य, सह सचिव राजू ठाकुर, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष हरि सिंह खोजर एवं दुर्गा धाकड़, अवनीश पालीवाल, पार्षद पूरन सिंह धाकड़, विट्ठल दास भूतड़ा, वीरेंद्र धाकड़, शैलेंद्र पटेल, नंदकिशोर चांडक, राष्ट्रीय हिन्दू सेना जिला अध्यक्ष अखिल खरे, महाकाल ग्रुप संचालक एवं कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वाले अनिल धाकड़, पप्पू मेहरा, शारदा प्रसाद सराठे, एल्डरमैन हिमकर उपाध्याय, हरिचरण बारीबा, अजय शर्मा, संतोष राय, गोपाल स्वरूप ठाकुर सहित नगर के व्यापारी, नगर परिषद के पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने आयोजन का आनंद लिया।