Let’s travel together.

सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस

0 10

विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी के ग्राम सत्ती टोला स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के सहायक अमजिद खां, सरपंच कुंती, रमेश कुमार, जनपद सदस्य चरन सिंह, शिक्षक मनोज कुमार बेदी, सोदान सिंह राजपूत, खेमचंद मालवीय, राजेश कुमार जैन सहित विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने और उनके भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और जिम्मेदारी की भावना भी सीखते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सत्ती टोला स्कूल के विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उपस्थित अतिथियों ने ग्राम सत्ती टोला स्कूल परिवार सहित सभी देशवासियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साहपूर्ण रहा। विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सहभागिता ने शिक्षक दिवस के आयोजन को विशेष बना दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |     जर्जर यूनानी औषधालय में टपकती छत, पन्नी के सहारे बचाई जा रही दवाएं     |     9 साल से सड़क पर घायल गौवंश की सेवा, अब मिलेगा अपना ‘हॉस्पिटल’     |     मटकी फोड़ प्रतियोगिता का दूसरे दिन हुआ समापन     |     लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता एवं “तितली उद्यान – महत्व, विभिन्न प्रकार एवं पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811