Let’s travel together.

रामनवमी पर धार्मिक नगरी ओरछा में मना ऐतिहासिक राम जन्मोत्सव

0 311

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी किए दीप प्रज्वलित
5 लाख दीपों से जगमगा उठा ओरछा
रामनवमी पर मनाया ओरछा का गौरव दिवस

भगवान श्री रामराजा की नगरी की धार्मिक नगरी ओरछा आज पूरी तरह राममय हो गई। रामनवमी पर श्री राम जन्मोत्सव को भव्यता और पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मनाया गया। रामनवमी पर ओरछा का गौरव दिवस भी मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओरछा स्थित ऐतिहासिक श्री रामराजा मंदिर में राम भक्तों और श्रद्धालुओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीराम जन्मोत्सव को पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाया। भगवान श्री राम के आदर्श स्वरूप और प्रेरणादाई व्यक्तित्व के अनुरूप राम जन्मोत्सव में दूर-दूर से आये श्रद्धालु पूरी गरिमा और विश्वास के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्री राजाराम मंदिर में राम जन्मोत्सव का पहला दीपक प्रस्तुत करने के साथ ही कंचना घाट और अन्य क्षेत्रों में एक साथ 5 मिनट में 5 लाख दीप प्रज्वलित हो उठे और आतिशबाजी के साथ ही पूरे ओरछा में दीपोत्सव का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

ओरछा में मने भव्य एवं ऐतिहासिक दीपोत्सव के लिए मंदिर प्रबंधन ने 5 लाख दीपक जलाने के लिए 2200 पेटियों में झांसी से मिट्टी के विशेष दीपक मंगवाए थे। दस हजार दीपक बेतवा नदी में प्रज्ज्वलित कर प्रवाहित करने के लिए अलग से मंगवाए गए थे। पाँच लाख दीप जलाने के लिए 8800 लीटर तेल का उपयोग किया गया। इस पूरे आयोजन में श्री रामराजा मंदिर प्रबंधन द्वारा व्यवस्था की गई। श्री रामराजा मंदिर प्रांगण, बेतवा नदी के अलावा मंदिर के आसपास के क्षेत्र में 5 स्थानों के लिए दीपोत्सव के काम आने वाली सभी सामग्री का इंतजाम पहले से कर दिया गया था।

राम भक्तों द्वारा दीपोत्सव का यह अद्भुत नजारा देखने के लिए नगर के 5 प्रमुख स्थानों पर एलसीडी से लाइव प्रसारण भी किया गया। इस मौके पर नगर के चार स्थानों पर शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया गया है। धार्मिक नगरी ओरछा में पहली बार मनाए गए दीपोत्सव को लेकर शहरवासियों तथा दूर-दूर से आए बड़ी संख्या में रामभक्त और अन्य श्रद्धालुओं में भारी उत्साह था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811