Let’s travel together.

प्रफुल्लचन्द्र राय ने भारतीय रसायन शास्त्र को समृद्धशाली किया : डा. निघोजकर

0 94

इंदौर।महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इंदौर के रसायन विज्ञान विभाग में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती 3 अगस्त २०२६ को मनाई गई। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के द्वारा उत्प्रेरित एवं प्रायोजित है ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर एवं डॉ. दीपक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

डॉ. दीपक शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। डॉ. लाल कुमार चंदेल ने आचार्य रे के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। एम. एस. सी. रसायनशास्त्र तृतीय सेमेस्टर की छात्रा गुंजन गौर ने उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. पुष्पेन्द्र दुबे कहा कि आचार्य प्रफुल्लचंद्र रे का स्वदेशी चिन्तन आज भी प्रासंगिक है। इंदौर की स्वदेशी प्रदर्शनी में उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आह्वान किया था। प्रो. दीपांशु पाण्डेय ने केमफ़ेस्ट-2026 के अंतर्गत होने वाले व्याख्यान तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी एवं 14000रुपये के केश प्राइज के बारे में बताया। लप्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आचार्य पी. सी. रे के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करें।

इस अवसर पर डॉ. महिमा जैन, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. मितेश चौधरी, प्रो. प्रवीण शर्मा, , डॉ. प्रदीप पुरे, प्रो. ऋचा जोशी, डॉ. शिफा गोयल, डॉ. निलेश मण्डलोई, डॉ. सुप्रिया बंडी, डॉ. संदीप कौर, डॉ. दीप्ति सेठी,डॉ. शैलेश हिरवे, , प्रो. मोनिका गोस्वामी एवं  अमित थुलेकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अधिक संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।संचालन प्रो. सीमा शिन्त्रे ने किया और  विनय श्रीवास्तव*लने आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811