Let’s travel together.

सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल

0 7

आखरी सोमवार को मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सावन महीने के आखिरी सोमवार को दीवानगंज और आसपास का क्षेत्र शिव भक्ति से सराबोर नजर आया। सेमरा, छोला, बनखेड़ी, अंबाडी, कुलहड़िया, बेसर कॉलोनी सहित आसपास के गांवों से करीब 150 से 160 श्रद्धालु चार दिन पहले नर्मदा जल लेने के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे। श्रद्धालु नर्मदा नदी से कांवड़ में जल लेकर ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर पैदल क्षेत्र में पहुंचे।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और दर्शन किए। इसके बाद कांवड़िए पैदल यात्रा करते हुए फैक्ट्री चौराहा, दीवानगंज, भवानी चौक, अंबाडी गणेश मंदिर होते हुए सेमरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया और भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए।

सेमरा रेलवे स्टेशन पर स्थित हनुमान मंदिर, माता मंदिर, शिव मंदिर और गायत्री मंदिर में श्रद्धालुओं ने नर्मदा जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन हुआ। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा।

मंदिरों में दिनभर चला पूजा-अर्चना का दौर

सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। खेड़ापति हनुमान-माता मंदिर, गुफा मंदिर, अयोध्या धाम मंदिर, खेड़ापति माता मंदिर, गणेश मंदिर, शिव-पार्वती मंदिर, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर और राम-जानकी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर दिनभर पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और दर्शन का सिलसिला चलता रहा।

नवनिर्मित मंदिर में शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा

वहीं दीवानगंज के कोरी मोहल्ले में नवनिर्मित मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार को विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे एक दिन पहले भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्रतिमाओं को दीवानगंज के मुख्य मार्गों से ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भ्रमण कराया गया था।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। धार्मिक आयोजन के चलते पूरे दिन दीवानगंज और आसपास के गांवों में भक्ति का माहौल बना रहा और जगह-जगह हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे सुनाई देते रहे। आसपास के ग्रामीण अंचलों में कई भक्तों द्वारा अपने कावड़ में लाए जल को मंदिरों में अर्पित करते नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811