Let’s travel together.

गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी

0 63

भोपाल।पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर महाविद्यालय के बाबूलाल गौर शोध समन्वय प्रकोष्ठ द्वारा “श्रीमद भगवत गीता ” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन चिन्मय मिशन के स्वामी प्रबोदद्धानंद जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने गीता के जीवन-दर्शन, कर्मयोग, आत्मसंतुष्टि तथा भारतीय संस्कृति में उसके महत्व पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने मुख्य वक्ता स्वामी प्रबुद्धानंद जी का शाल ,श्रीफल और तुलसी पौधा गमला से स्वागत करते हुए अपने उदब़ोधन में कहा कि बाबू जी प्रतिदिन गीता का स्वध्याय करते थे आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रीमद भगवत गीता की शिक्षाओं को जान कर छात्र छात्राओं को जीवन की नई दिशा मिलेगी और वे ऊर्जावान बनेगे मुख्य वक्ता स्वामी प्रबुद्धानंद जी ने कहा कि “गीता मनुष्य को आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का पाठ पढ़ाती है , हमें अपने शास्त्रों एवं ग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए,आज वैज्ञानिक जो आविष्कार कर रहे हैं ,हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति में उसका उपयोग वर्षों पूर्व भि किए जाने का मिलता है,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है,दूसरों को जानने से पहले हमें स्वयं को जानना चाहिए , जीवन में प्राप्त फल को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना ही गीता का संदेश है। उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं ऋषि-मुनियों की परंपरा में विश्वास रखते हुए गीता के अध्ययन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों एवं श्रोताओं कि जिज्ञासाओं का स्वामी जि द्वारा समाधान किया गया सभी अतिथियों, प्राचार्य, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष बारे लाल अहिरवार, ब्रह्मचारिणी कात्यायनी चैतन्य आचार्य, चिन्मय मिशन भोपाल, श्री टी.आर. मिश्रा, जनभागिदारि सदस्य तेजसिंह ठाकुर,संजय कुंवर,अंशुल यादव,दर्शरन सेन ,राजेन्द्र खंडेलवाल अध्यक्ष, जोन परिषद, नगर निगम भोपाल, डॉ. पी.सी. दुबे, अध्यक्ष, चिन्मय सेवा ट्रस्ट, इंदौर, डॉ. जे.पी. शुक्ला, मुख्य साइंटिफिक ऑफिसर, भोपाल, डॉ. कुलवंत कौर पांडे, उपाध्यक्ष, चिन्मय मिशन भोपाल तथा इंजीनियर सलिल नायक, अध्यक्ष, चिन्मय मिशन भोपाल सहित महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन क्षितिज द्विवेदी ने किया। अंत में संगोष्ठी संयोजक डॉ. अनुपमा यादव ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |     स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने जिले का किया भ्रमण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811