सी के पारे रायसेन
सावन के पावन माह में बुधनी के नर्मदा घाट से शुरू हुई विशाल कावड़ यात्रा औबेदुल्लागंज मैं रात्रि विश्राम के बाद भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा दर्जनों कावड़िये आज 10 बजे औबेदुल्लागंज से पवित्र नर्मदा जल लेकर “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ पैदल रवाना हुए। लगभग 15 किमी की पैदल यात्रा कर दोपहर करीब 2 बजे ऐतिहासिक भोजपुर के प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

अनोखी कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र
यात्रा में करण कहार उर्फ (पप्पू मोबाइल) इस बार एक विशेष कावड़ लेकर चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र रही। फोटो में दिख रही कावड़ में दोनों तरफ 4-4 स्टील के कलश फूल-माला, घुंघरू और रंगीन झालरों से सजाए गए थे। कावड़ के ऊपर चंद्रमा के आकार की झांकी, डमरू, दो तलवारें और महाकाल का चित्र लगाया गया था। कावड़िये नंगे पैर चलकर अपनी भक्ति और आस्था का परिचय दे रहे थे।वही शिव मंदिर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वचन लोधी द्वारा 101 लीटर की कावड़ लेकर आए श्रद्धालु करण कहार को शाल श्रीफल एवं नगद 11000 रुपए देकर सम्मानित किया एवं सभी कावड़ियों को स्वागत पट्टी भेंट कर फूलों वर्ष की इनके साथ आरती यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष बाला चौधरी, धर्मेंद्र चौरसिय, राहुल प्रजापति, राविन अग्रवाल, एवं नगर के गणमान्य नागरिक, एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही,
भोजपुर में विशाल भंडारे का आयोजन
कावड़ियों के स्वागत में समिति द्वारा भोजपुर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समिति द्वारा कावड़ियों के लिए चाय, , भोजन और आराम की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।पूरे हाईवे पर जगह-जगह ग्रामीणों ने सेवा शिविर लगाकर फूल-माला से कावड़ियों का स्वागत