Let’s travel together.

जंगल में खरगोश के शिकार के फरार आरोपी के शरीर के अवशेष मिले,आधार कार्ड से हुई पहचान

0 140

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील अंतर्गत समनापुर कला गांव में गुरुवार को सनसनी फैल गई। यहां समनापुर अस्पताल भवन के पीछे पहाड़ी पर खेत में एक 60 वर्षीय व्यक्ति के शरीर के अवशेष मिले। मृतक की पहचान आधार कार्ड और मोबाइल से हुई पुरुषोत्तम रैकवार पिता गिरधारी लाल रैकवार, निवासी पडरिया गंज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम रैकवार पिछले करीब दो महीने से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ वन विभाग ने करीब 2 माह पहले खरगोश के शिकार का प्रकरण दर्ज किया था। इसी मामले में उसका 19 वर्षीय पुत्र रघुराज रैकवार अभी जेल में बंद है।

गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने अस्पताल भवन के पीछे खेत में मानव शरीर के कुछ अंश देखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आधार कार्ड और बेटे का मोबाइल बरामद किया। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि जंगली जानवरों ने शव के ऊपरी हिस्से को खा लिया है और मौके पर केवल पैर और कुछ हड्डियों के अवशेष ही बचे हैं।

पुलिस ने अवशेषों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खरगोश शिकार मामले में फरार चल रहे पुरुषोत्तम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811