Let’s travel together.

भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त

0 38

प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जारी की सूची, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न मोर्चों के जिला प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा 21 जुलाई 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं।

जारी सूची के अनुसार अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला प्रभारी राकेश तोमर, अनुसूचित जाति मोर्चा का राजेश पंथी, महिला मोर्चा की जिला प्रभारी पूजा मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला प्रभारी अवनीश पालीवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी केशव पटेल, युवा मोर्चा के जिला प्रभारी दीपेंद्र पाल तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी सलीम काजी को नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएंगे तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास जताया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए इसे संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारियों के साथ सभी मोर्चों की गतिविधियों में तेजी आएगी और संगठनात्मक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811