– एम.एससी. बॉटनी के छात्रों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए
– ईको क्लब की स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एम.एससी. बॉटनी फाइनल के छात्र-छात्राओं ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और ईको क्लब की प्रभारी डॉ. मंजू वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को महाविद्यालय के ईको क्लब का स्थापना दिवस मनाया गया था। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के साथ छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लिया।
महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के इस सराहनीय प्रयास की सराहना की। प्राचार्य डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि पेड़ लगाना केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए निभाना होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ईको क्लब के सदस्य, प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे। पौधारोपण के बाद विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।