Let’s travel together.

निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत

0 184

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखने वाली एक 17 वर्षीय बालिका की दुधई नदी में फुलेरा सिरहाते समय पांव फिसने से डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बालिका को बचाने के प्रयास में उसकी हमउम्र मौसी भी पीछे से नदी में कूद गई लेकिन वो भी डूबने लगी जिसे उसकी माँ ने बमुश्किल बचाया ओर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम पांडाझिर में अपने नाना हीरालाल लोधी के घर पर पिछले एक माह से रह रही 17 वर्षीय कु.शिवानी लोधी पिता शिवराजसिंह लोधी निवासी महुना गूजर ( राहतगढ़ ) सागर ने निर्जला व्रत रखा था और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ रात्रि जागरण कर भजन -कीर्तन में भाग भी लिया था।

आज मंगलवार की अलसुबह 5 बजे शिवानी अपनी नानी शांति बाई एवं हमउम्र मौसी प्रियंका लोधी 17 वर्ष के साथ गांव के पास से निकली दुधई नदी पर फुलेरा सिरहाने ( विसर्जन ) करने गई थी।

नदी के घाट पर फुलेरा सिरहाते समय अचानक शिवानी का पांव फिसल गया और वो नदी में जा गिरी , जिसे बचाने के लिए उसकी मौसी प्रियंका पीछे से कूद पड़ी लेकिन वो उसे नही बचा पाई ओर वो भी डूबने लगी तब घाट पर मौजूद उसकी माँ शांति बाई लोधी ने कूदकर अपनी बेटी प्रियंका को तो बचा लिया लेकिन गहरे पानी में जाने से शिवानी को नही बचा पाई। महिलाओं की चीखपुकार से गांव के कई व्यक्ति भागकर नदी पर पहुंच गए ओर गांव के युवाओं ने बमुश्किल नदी के गहरे गड्ढे से शिवानी को ढूंढकर बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

वहीं घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम प्रिंयका भलावी एवं तहसीलदार प्रमोद उइके भी सिविल अस्पताल पहुंचे और भर्ती प्रिंयका लोधी की कुशल झेंम पूंछने के साथ दुखी परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811