– श्रीरामजानकी मंदिर समिति और हिन्दू उत्सव समिति ने किया आयोजन
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में ग्वाल चबेनी महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस उत्सव में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गोविंदा टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन श्रीरामजानकी मंदिर समिति एवं हिन्दू उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में चिंताहरण गोविंदा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़ने में सफलता पाई और प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार अपने नाम किया। विजेता टीम को समिति द्वारा ₹3600 की पुरस्कार राशि भेंट की गई।

कार्यक्रम के दौरान गोविंदाओं की टोली डीजे की भक्ति धुनों पर जमकर झूमी, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजन को देखने के लिए नगरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे परिसर में मेले जैसा माहौल बन गया।
इस अवसर पर श्रीरामजानकी मंदिर समिति अध्यक्ष विनेश साहू, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, समाजसेवी नरेंद्र पाल सिंह, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मनोज शर्मा, देवेंद्र श्रीवास्तव, मलखान सिंह गौर, गौरव तिवारी, विपिन गुप्ता, अविनाश शर्मा, राजकुमार प्रजापति, महेश सेन, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।