Let’s travel together.

हरदा में गरीब आदिवासी परिवार के सेंट्रल बैंक खाते में दिखे 7 अरब रुपये, जांच शुरू

0 93

सी के पारे हरदा

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया विकासखंड के देवपुर गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले आदिवासी परिवार के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में अचानक 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये का बैलेंस दिखाई देने से हड़कंप मच गया।

परिवार के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है और वह झोपड़ी में रहकर जीवन यापन करता है। परिवार मजदूरी, पेंशन और तेंदूपत्ता संग्रहण से अपना गुजारा करता है।

जानकारी के अनुसार, गुलाब सिंह ठाकुर और उनकी भाभी अपने खाते से पेंशन की राशि निकालने के लिए कियोस्क सेंटर पहुंचे थे। खाते की जानकारी लेने पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में अरबों रुपये का बैलेंस दिखाई दिया।

यह जानकारी सामने आते ही गांव में चर्चा का माहौल बन गया। खाते में इतनी बड़ी राशि देखकर परिवार के सदस्य और कियोस्क संचालक भी आश्चर्यचकित रह गए।

मामले की सूचना बैंक अधिकारियों को दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में इसे तकनीकी गड़बड़ी या बैंकिंग प्रणाली में हुई त्रुटि माना जा रहा है। फिलहाल संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि खाते में इतनी बड़ी राशि कैसे दिखाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंडियन चौराहे पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे     |     बाड़ी में फोरलेन निर्माण बना जानलेवा, बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर मौत     |     रसूख के दम पर सड़क पर अतिक्रमण, संकरा रास्ता बना हादसों का खतरा     |     सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |     जर्जर यूनानी औषधालय में टपकती छत, पन्नी के सहारे बचाई जा रही दवाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811