Let’s travel together.

रसूख के दम पर सड़क पर अतिक्रमण, संकरा रास्ता बना हादसों का खतरा

0 39

हाईवे से गोदाम तक वाहन मोड़ने में करनी पड़ती है मशक्कत, ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण की मांग की

 सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन

जिले के सुल्तानगंज में सड़क किनारे कथित अतिक्रमण अब आम लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ हादसे का खतरा भी बढ़ा रहा है। बस स्टैंड चौराहे के पास हाईवे से शासकीय उचित मूल्य की दुकान और उसके गोदाम तक जाने वाला रास्ता अतिक्रमण के कारण बेहद संकरा हो गया है। इसी स्थान पर घाट होने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही और भी मुश्किल हो जाती है।

ग्रामीणों के अनुसार, हाईवे से जब राशन से भरा ट्रक गोदाम की ओर मुड़ता है तो संकरे रास्ते के कारण उसे एक ही बार में मोड़ना संभव नहीं होता। चालक को कई बार वाहन को आगे-पीछे करना पड़ता है। इस दौरान वाहन का कुछ हिस्सा हाईवे पर ही रहता है, जिससे मुख्य मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहनों के साथ हादसे का खतरा बना रहता है।

संकरे रास्ते और घाट के कारण बढ़ी परेशानी

राशन दुकान के सेल्समैन शिवराज सिंह यादव का कहना है कि गोदाम तक राशन पहुंचाने वाले बड़े वाहनों को संकरे रास्ते के कारण काफी परेशानी होती है। हाईवे से वाहन को गोदाम की ओर मोड़ते समय पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण चालक को बार-बार आगे-पीछे करना पड़ता है।

ग्रामीण देवी चौधरी, राजू और आशीष सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण रास्ता लगातार संकरा होता जा रहा है। वहीं, इसी स्थान पर घाट होने से वाहन मोड़ते समय स्थिति और ज्यादा जोखिम भरी हो जाती है।

ग्रामीणों के मुताबिक, हाईवे पर वाहनों की तेज आवाजाही के बीच बड़े ट्रक को सड़क पर ही आगे-पीछे कर मोड़ना पड़ता है। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

अतिक्रमण हटाने के साथ सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे तत्काल हटाया जाए। साथ ही हाईवे से शासकीय उचित मूल्य की दुकान और गोदाम तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कर उसे पर्याप्त चौड़ा किया जाए।

देवी चौधरी, राजू, आशीष सहित अन्य ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क को व्यवस्थित कराए, ताकि राशन के वाहनों के साथ आम राहगीरों को भी सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या सामने आने के बावजूद यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन करने मजबूर होना पड़ेगा

इनका कहना हे

सड़क की समस्या से ग्राम पंचायत को पूर्व में अवगत करवाया गया था,किंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ अब उच्च अधिकारियों को पत्र लिख कर अवगत करवाएंगे।

राजेंद्र ठाकुर,समिति प्रबंधक

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रसूख के दम पर सड़क पर अतिक्रमण, संकरा रास्ता बना हादसों का खतरा     |     सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |     जर्जर यूनानी औषधालय में टपकती छत, पन्नी के सहारे बचाई जा रही दवाएं     |     9 साल से सड़क पर घायल गौवंश की सेवा, अब मिलेगा अपना ‘हॉस्पिटल’     |     मटकी फोड़ प्रतियोगिता का दूसरे दिन हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811