Let’s travel together.

बालमपुर घाटी की के ऊपर फिर हादसा, भदभदा हनुमान मंदिर के सामने पुलिया से नीचे गिरा ट्रक

0 107

बाल-बाल बचे चालक-परिचालक

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर बालमपुर घाटी के ऊपर स्थित भदभदा हनुमान मंदिर के सामने मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भोपाल से विदिशा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा और पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दुर्घटना मंगलवार हुई। तेज रफ्तार के कारण चालक अंधे मोड़ पर ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे पुलिया से नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि पुलिया के नीचे उस समय पानी नहीं था, अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भदभदा हनुमान मंदिर के सामने स्थित यह पुलिया लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बनी हुई है। अंधे मोड़ के कारण यहां अक्सर ट्रक और अन्य भारी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। कुछ दिन पहले ही शराब से भरा एक ट्रक भी इसी स्थान के पास पलट गया था, जिसमें चालक और क्लीनर घायल हुए थे।

ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा इंतजामों की मांग

लगातार हो रही दुर्घटनाओं से चिंतित ग्रामीणों ने प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसी से इस स्थान पर तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिया के दोनों ओर मजबूत क्रैश बैरियर, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए, तो कभी भी बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रसूख के दम पर सड़क पर अतिक्रमण, संकरा रास्ता बना हादसों का खतरा     |     सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |     जर्जर यूनानी औषधालय में टपकती छत, पन्नी के सहारे बचाई जा रही दवाएं     |     9 साल से सड़क पर घायल गौवंश की सेवा, अब मिलेगा अपना ‘हॉस्पिटल’     |     मटकी फोड़ प्रतियोगिता का दूसरे दिन हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811