Let’s travel together.

रायसेन पुलिस कंट्रोल रूम में सभी धर्म गुरुओं और गणमान्य ने नागरिकों की बैठक आयोजित

0 189

धार्मिक स्थलों सहित अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर को लेकर शासन के आदेशों से कराया अवगत

रायसेन। पुलिस और प्रशासन ने सभी धर्मो के धर्म गुरुओं की बैठक ली। पुलिस कंट्रोल रुम पर मंगलवार शाम 5:30 बजे आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों ने लाउड स्पीकर एवं डीजे के प्रयोग के संबंध में प्रदेश शासन के आदेश से अवगत कराया।

एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में शहर के सभी धर्म गुरुओं की बैठक रखी गई थी बैठक में सभी धर्म गुरुओं को शासन के निर्देशों से अवगत कराया। प्रदेश शासन के 13 दिसंबर 2023 को जारी आदेश के माध्यम से धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउड स्पीकर, डीजे) के अनियंत्रित व नियम विरुद्ध प्रयोग करने पर आवश्य कारवाई के निर्देशों के बारे में बताया।

लाउड स्पीकर एवं डीजे के प्रयोग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान थाना कोतवाली प्रभारी संदीप चौरसिया नायक तहसीलदार समेत शहर के सभी धर्मो के धर्म गुरु उपस्थित रहे।

बता दे कि शुक्रवार को भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कानून व्यवस्था की बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने कहा था कि खुले में मांस की बिक्री रोकने और लाउडस्पीकर-डीजे पर नियंत्रण का अभियान फिर चलाया जाए।’ सीएम के एक्शन में आने के बाद रायसेन में पुलिस व प्रशासन भी मुस्तेद है, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि आज पुलिस कंट्रोल रूम में बैठा के आयोजित की गई जिसमें शहर के सभी धर्म गुरुओं सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सभी को शासन के आदेश से आपगत कर दिया गया है साथ ही जो भी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगे हैं या उन्हें बजाने के संबंध में एसडीएम कार्यालय से परमिशन लेना अनिवार्य है। सभी लोगों ने सहयोग प्रदान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811