Let’s travel together.

दफीने का लालच बना मौत का कारण: कारोबारी विजय जैन की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा

0 104

दफीना निकालने के नाम पर ले गए नदी किनारे, कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट; सात दिन बाद मिट्टी में दफन मिला शव, तीन आरोपी गिरफ्तार

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज के चर्चित कारोबारी विजय जैन हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने तांत्रिक क्रिया और गड़ा हुआ खजाना (दफीना) निकालने के लालच में विजय जैन की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को परासिया नदी किनारे गड्ढा खोदकर मिट्टी में दफना दिया गया, ताकि घटना का कोई सुराग न मिल सके।

सात दिन बाद नदी किनारे मिला शव, मची सनसनी

9 जुलाई को विजय जैन के लापता होने पर परिजनों ने गैरतगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच 13 जुलाई को सूचना मिली कि परासिया गांव के पास नदी किनारे मिट्टी में एक शव दबा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान कपड़ों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विजय जैन के रूप में हुई।

सीसीटीवी, मोबाइल और मुखबिरों से खुली हत्या की गुत्थी

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में गठित विशेष जांच दल ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। कड़ी पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली।

दफीना मानव बलि मांग रहा है’ कहकर की हत्या

पुलिस के अनुसार आरोपी विजय जैन को यह कहकर परासिया नदी किनारे ले गए कि वहां तांत्रिक विधि से गड़ा हुआ खजाना निकाला जाएगा। अनुष्ठान के दौरान आरोपियों ने कहा कि “दफीना मानव बलि मांग रहा है।” इसके बाद तीनों ने मिलकर विजय जैन को पकड़ लिया और कुल्हाड़ी से गर्दन पर कई वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी किनारे गड्ढा खोदकर मिट्टी में दफना दिया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

प्रह्लाद साहू, निवासी हिनोतिया खास

टीकम साहू निवासी हिनोतिया खास,

करीम खान, निवासी उड़दमऊ

घटना में प्रयुक्त सामान बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए है,कुल्हाड़ी, फावड़ा, मोटरसाइकिल

तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन वैज्ञानिक जांच से कुछ ही दिनों में सुलझी गुत्थी

पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और लगातार पूछताछ के आधार पर महज कुछ दिनों में इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

मुख्य बिंदु

तांत्रिक क्रिया और दफीना निकालने के लालच में कारोबारी की हत्या।कुल्हाड़ी से वार कर हत्या के बाद शव नदी किनारे मिट्टी में दफनाया।सात दिन बाद पुलिस ने शव बरामद कर मामले का खुलासा किया।सीसीटीवी, मोबाइल कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों से तीन आरोपी गिरफ्तार।हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, फावड़ा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का अनूपपु्र जिला सम्मेलन 16 जुलाई को     |     UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस     |     सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म     |     आषाढ़ अमावस्या पर घर-घर पूजन और मंदिरों में कथा-भंडारों की धूम     |     बालमपुर घाटी की के ऊपर फिर हादसा, भदभदा हनुमान मंदिर के सामने पुलिया से नीचे गिरा ट्रक     |     दफीने का लालच बना मौत का कारण: कारोबारी विजय जैन की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा     |     भोपाल के रवींद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ      |     नकटी प्रभावित को न्याय दिलाने कांग्रेस की न्याय पदयात्रा बुधवार 15 जुलाई को     |     एनडीपीएस एक्ट में मोहम्मद रियाज को चार साल के सश्रम कारावास की सजा     |     शिक्षा विभाग में पदोन्नति के पर्याप्त पद नहीं, हजारों माध्यमिक शिक्षकों का भविष्य अधर में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811