Let’s travel together.

आषाढ़ अमावस्या पर घर-घर पूजन और मंदिरों में कथा-भंडारों की धूम

0 12

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा , नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, सत्ती, बांसिया, हिनोतिया, भंवर खेड़ी, बालमपुर, कुलहड़िया, छोला,देहरी,सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में मंगलवार को आषाढ़ अमावस्या के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। घर-घर में लोगों ने स्नान-ध्यान के बाद भगवान की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं गुफा मंदिर, खेड़ापति माता हनुमान मंदिर, भवानी चौक स्थित राम जानकी मंदिर, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर, नए पुराने गुरुद्वारा मंदिर, अयोध्या धाम मंदिर ,सहित क्षेत्र के मंदिरों में विशेष पूजा, धार्मिक कथाओं, भजन-कीर्तन और भंडारों का आयोजन किया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान, शिव, दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की खुशहाली और संतान के मंगल की प्रार्थना की, जबकि पुरुषों और युवाओं ने मंदिरों की व्यवस्थाओं एवं भंडारे में सेवा कार्य संभाला।

अंबाडी, सेमरा, दीवानगंज, कुलहड़िया, नरखेड़ा और आसपास के गांवों में कई स्थानों पर धार्मिक कथाओं के साथ विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। मंदिर परिसर “जय श्रीराम”, “हर-हर महादेव” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से गूंज उठे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आषाढ़ अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और पितरों के निमित्त किए गए धार्मिक कार्यों का विशेष फल प्राप्त होता है। इसी आस्था के चलते पूरे क्षेत्र में सुबह से देर शाम तक धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है।

आषाढ़ अमावस्या के अवसर पर पूरे दीवानगंज अंचल में श्रद्धा, सेवा और सनातन परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। घरों से लेकर मंदिरों तक हर ओर भक्ति का वातावरण बना हुआ है। कई मंदिरों और घरों में कथाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का अनूपपु्र जिला सम्मेलन 16 जुलाई को     |     UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस     |     सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म     |     आषाढ़ अमावस्या पर घर-घर पूजन और मंदिरों में कथा-भंडारों की धूम     |     बालमपुर घाटी की के ऊपर फिर हादसा, भदभदा हनुमान मंदिर के सामने पुलिया से नीचे गिरा ट्रक     |     दफीने का लालच बना मौत का कारण: कारोबारी विजय जैन की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा     |     भोपाल के रवींद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ      |     नकटी प्रभावित को न्याय दिलाने कांग्रेस की न्याय पदयात्रा बुधवार 15 जुलाई को     |     एनडीपीएस एक्ट में मोहम्मद रियाज को चार साल के सश्रम कारावास की सजा     |     शिक्षा विभाग में पदोन्नति के पर्याप्त पद नहीं, हजारों माध्यमिक शिक्षकों का भविष्य अधर में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811