न्यायाधीश श्री हेमंत कुमार यादव ने सराहा श्रमिकों का कार्य
मनोज बैरागी सरदारपुर धार
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आव्हान पर गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर नवग्रह वाटिका में तहसील विधिक सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत कुमार यादव द्वारा नवग्रह वाटिका में वृक्षारोपण किया गया । गायत्री शक्तिपीठ परिसर में मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर के पास नवग्रह वाटिका का निर्माण किया गया है एवं सभी ग्रहों के स्थान पर उनके पौधे का रोपण कार्य पूर्ण हुआ है। कार्यक्रम के इस अवसर पर न्यायाधीश श्री हेमंत यादव ने अपने उद्बोधन में गायत्री शक्तिपीठ पर किए जा रहे जिर्णोद्धार कार्य करने वाले सभी श्रमिकों मजदूरों के कार्य की सराहना करते हुए, गायत्री शक्तिपीठ की ओर से उनका सम्मान किया ,परिसर में स्थापित होने वाले प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा समाधि स्थल एवं माता भगवती देवी स्मृति उपवन में लगाये जा रहे पौधों का अवलोकन कर विश्व पर्यावरण दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी अध्यक्ष भारद्वाज जयशंकर जी उपाध्याय द्वारा 500 पौधे लगाने के संकल्प की सराहना की। इस अवसर पर निगरानी निर्माण समिति के सभी सदस्य भरत तिवारी,नित्यानंद मिरदवाल आदि, एवं वरिष्ठ परिजन डॉक्टर श्री भगवान भाई पाटीदार, बृजमोहन आर्य, गोपाल सोनी, संजय भट्ट,संजय दीक्षित, अजय भट्ट,घनश्याम सोलंकी राजगढ़, प्रमुख ठेकेदार राजेश गोड, बाबूलाल ओथवाल, रोहित गोड, दिनेश ताड़, लक्ष्मण मुनिया, बबलू मावी, प्रेमचंद,तुलसीराम, विकास विक्की परमार, एवं अन्य गायत्री परिवार के परिजन भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन नित्यानंद मिरदवाल द्वारा किया गया। निर्धारित समय पर पुजारी अंजली शर्मा द्वारा मंदिर में आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण होने के पश्चात नवग्रह वाटिका स्थापना के इस दिवस पर गायत्री मंदिर में भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम के अंत में गायत्री परिजन राजीव उपाध्याय हाई कोर्ट एडवोकेट इंदौर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।