भोपाल/रायसेन। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विशाल सोनी को राज्य सरकार ने डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नत किया गया है. मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास की अवर सचिव शोभा निकुंज ने आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश के अनुपालन में श्री सोनी ने आज डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया है.
श्री सोनी वर्तमान में नरसिंहपुर जिले में पदस्थ हैं. इससे पूर्व विदिशा जिले के गंज बासौदा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं विकास आयुक्त कार्यालय में पदस्थ रह चुके हैं.