Let’s travel together.

दीवानगंज में ईदगाह पर ईद की नमाज 40 गांव के मुसलमान भाइयों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की

0 145

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में सोमवार को ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। ईद पर सामूहिक रूप से मिल-जुलकर इबादत की, देश में अमन चैन की दुआ की। दीवानगंज , अंबाडी, सेमरा, मुस्काबाद, कालीटोर, पिपरई, निनोद, कुल्हाहड़िया, बालमपुर, मुड़िया खेड़ा, सहित आसपास 40 गांव के मुसलमान भाइयों ने ईद की नमाज दीवानगंज के ईदगाह पर अदा कर, एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। सुबह से ही बच्चे, युवा, बुजुर्ग नए-नए कपड़े पहनकर दीवानगंज के ईदगाह पर पहुंचने लगे थे। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अमन, चैन और देश में खुशहाली की दुआएं मांगी। मुस्लिम संप्रदाय के पवित्र रमजान माह का रविवार को 29 वां और आखिरी रोजा था। शाम को चांद दिखने के साथ सभी ने एक–दूसरे को चांद की बधाई दी। चांद दिखने पर रात में ही दीवानगंज में कई जगह पटाखे फोड़ कर ईद मनाने की शुभकामनाएं दी। सोमवार सुबह ईदगाह पर नमाज अदा की गई। ईदगाह पर कारी मुफ्ती साहब ने नमाज पढ़ाई गई। नमाज के बाद दीवानगंज रोड पर काफी भीड़ लग गई थी मिठाइयों की दुकान पर कभी भीड़ देखने को मिली। दीवानगंज पुलिस सुबह से ही ईद को देखते हुए सतर्क हो गई थी। जिसको लेकर दीवानगंज पुलिस ने व्यवस्था संभाली और एक-एक कर वाहनों को निकाला गया। दिनभर एक दूसरे के गले मिलकर बधाई देने सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811