Let’s travel together.

वन विभाग की लगातार कार्रवाई की बावजूद नहीं थम रहा अवैध सागोन का कारोबार,वन विभाग ने दो मारुति वैन से जप्त की सागोन

0 160

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में वन विभाग की वन माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है बावजूद इसके अवैध सागौन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है गत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर सुल्तानगंज रोड पर वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो मारुति वैन जप्त की है अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपी भाग गए वैन में रखी हुई सागोन की सिल्लियां और वैन को जप्त कर डिपो में लाकर रखा गया है। अज्ञात वन माफियाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।


आपको बता दें कि गत रात रेंजर अरविंद अहिरवार को मुखबिर से सूचना मिली की सुल्तानगंज की और से दो मारुति वैन में अवैध रूप से सागौन का परिवहन किया जा रहा है। तब वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के उपरांत वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने नाके बंदी की तो आरोपी सुनेहरा मार्ग की ओर भागने लगे तब वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने पीछा कर उन्हें घेरा तब वन माफिया मारुति वैन छोड़कर भाग गए। रात
करीब साढ़े तीन बजे दो मारुति कार क्रमांक एमपी 04 एचसी 2200 एवं एमपी 09 एचबी 3806 और उसमें अवैध रूप से भरकर ले जाई जा रही 12 नगर चर्पट सागौन की लकड़ी को जप्त किया गया, जब्त की गई लकड़ी और वाहनों की कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है।


उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक संदीप पवार , आरक्षक शम्स खान , अजय राणा, सौरभ राजपूत, नगर सैनिक सुनील दुबे , एवं वन विभाग से डिप्टी रेंजर एस. एल. डाबर, वनपाल प्रदीप लोधी, वनरक्षक प्रताप ग्रेवाल, , विकास साहू , सद्दाम खान आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811