Let’s travel together.

उदयपुरा – बरेली विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र पटेल के कार्यालय का शुभारंभ

0 237

देश को सुरक्षित रखना है तो 10साल तक मोदी को मौका दीजिए -प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह

बरेली रायसेन से यशवंत सराठे

-म.प्र.विधान सभा के चुनाव का मतदान 17 नवम्बर को होना है सभी उम्मीदवार एड़ी-चोटी का जोर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । कम समय को मद्देनजर रखते हुए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र शिवाजी पटेल के कार्यालय का शुभारंभ बड़े ही धूम-धाम से बाजे-गाजे के साथ किया गया। उ.प्र.सरकार के मंत्री एवं रायसेन जिले के चुनाव प्रभारी प्रताप सिंह एवं सिलवानी विधान सभा क्षेत्र के उम्मीदवार रामपाल सिंह राजपूत के द्वारा कार्यालय का शुभारंभ फीता काट कर गूगल वाड़ा के रामकिशन चौहान, घर्मेन्द्र चौहान, सुधीर अग्रवाल,हरनाम सिंह राजपूत, सुरेन्द्र तिवारी,सुरेश पाठक, जोधाराम एंड.के सानिध्य में किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना के उपरांत कन्याओं का पूजन किया गया। वक्ताओं में प्रमुख रूप से उ.प्र.के मंत्री प्रताप सिंह ,ठा.रामपाल सिंह, उम्मीदवार नरेंद्र शिवाजी पटेल,आदि ने कांग्रेस की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जवरदस्त प्रहार किये। प्रभारी मंत्री ने भाजपा सरकार की जनहित कारी योजनाओं को गिनाते हुए वताया कि वंशवाद ओर परिवार वाद को खत्म करना है। भाजपा के हाथों मे ही देश सुरक्षित रहेगा, वस 10 साल का मौका मोदी को दे दीजिये। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को हर वूथ पर जीत दिलानी है, उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में भारी मतदान कराने का संकल्प एवं शपथ ग्रहण कराई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811