Let’s travel together.

आइसक्रीम के बहाने 6 साल की बालिका से दुष्कर्म, नाबालिग को 1 साल के लिए विशेष गृह भेजा गया

0 63

– किशोर न्याय बोर्ड ने इंदौर विशेष गृह भेजने के दिए निर्देश 

– पीड़ित बालिका को एक लाख रुपये प्रतिकार राशि दिलाने की अनुशंसा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

आइसक्रीम खिलाने के बहाने 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में किशोर न्याय बोर्ड ने विधि विरुद्ध बालक को 1 वर्ष के लिए विशेष गृह भेजने के निर्देश दिए हैं। मामला गोवर्धन थाना क्षेत्र का है।

प्रकरण के अनुसार विधि विरुद्ध बालक ने 6 साल की बालिका को आइसक्रीम दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में गोवर्धन थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 376(2)(झ) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5(ड)/6 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया था।

किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट सुश्री प्रिया शर्मा, सदस्य सरला वर्मा और रंजीत गुप्ता ने मामले की सुनवाई के बाद दोष सिद्धि पर विधि विरुद्ध बालक को 1 साल के लिए इंदौर स्थित विशेष गृह भेजने के आदेश दिए। विधि विरुद्ध बालक अब 18 वर्ष 7 माह का हो चुका है, इसलिए उसे किशोर न्यायालय के आदेश पर विशेष गृह में रखा जाएगा।

बोर्ड ने पीड़ित बालिका के पुनर्वास और सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से एक लाख रुपये की प्रतिकार राशि दिलाए जाने की अनुशंसा भी की है।

प्रकरण में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी शमीम खान ने शासन की ओर से पैरवी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौर ऊर्जा से निर्मित प्याऊ की घटिया निर्माण के चलते गिरने लगी जाली      |     जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारी     |     सांसद लता वानखेड़े के अनथक प्रयासों से मिली सागर लोकसभा को बड़ी सड़क सौगात     |     शनिवार को दीवानगंज में लगेगा जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान     |     15 दिनों से बारिश का इंतजार,खेतों में पड़ी दरारे     |     कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |     ग्राम पंचायत अकोली में हरेली बर्ड फेस्टिवल का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811